फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की तैयारी, सात स्थल चिन्हित

शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की तैयारी, सात स्थल चिन्हित

Wed, 05 Jun 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की तैयारी, सात स्थल चिन्हित
सात जून से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

रायबरेली। शहर में जाम का झाम बने अवैध अतिक्रमण से डेढ़ लाख लोगों को निजात दिलाने की कार्ययोजना तैयार हो गई है। आरडीए ने सात जून से सड़कों, नालों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।

शहर के सात सबसे अधिक अतिक्रमण वाले स्थलों को चिह्नित करके अभियान के लिए तारीखें तय कर ली गई हैं। संबंधित जोन के अवर अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को पत्र जारी करके अभियान को सफल बनाने के साथ ही शत प्रतिशत अतिक्रमण को हटवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहर में जाम सबसे बड़ी समस्या बन गई है। सड़कों तक अतिक्रमण के कारण आए दिन शहर के लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में तो स्थित बहुत ही खराब हो गई है। सड़कों से निकलना तक दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों पर अतिक्रमण के कारण पानी निकासी की बड़ी समस्या है। बारिश का सीजन भी आने वाला है। नालों पर अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई न हो पाने के कारण पानी की निकासी की समस्या बढ़ सकती है।

शहर में सड़कों, नालों व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण को आरडीए की उपाध्यक्ष व डीएम नेहा शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए हैं।

डीएम के निर्देश पर आरडीए के सचिव एके राय ने शहर में सबसे अधिक अतिक्रमण वाले सात स्थलों को चिह्नित करकेे अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने इसके लिए सहायक व अवर अभियंताओं की टीमें भी गठित कर दी हैं। सभी इंजीनियरों को अपने-अपने जोनों में तय तारीख पर टीमों के साथ पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाने के आदेश दिए गए हैं।


डीएम व उपाध्यक्ष आरडीए नेहा शर्मा ने बताया कि शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बन गई है। पहले चरण के लिए सात स्थलों व सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए अभियान की तारीखें भी तय कर दी गई हैं। जोन के संबंधित इंजीनियरों को इसके लिए निर्देशित भी कर दिया गया है।

इनसेट
कब चलेगा अभियान
कॉलोनी का नाम चलेगा अभियान
अबुल हसन नदवी कॉलोनी 7 जूून
प्रगतिपुरम कॉलोनी 10 जून
सिविल लाइन से परशदेपुर रोड 14 जून
इंदिरा नगर आवासीय योजना 18 जून
अमरेशपुरी कॉलोनी, पुलिस लाइन रोड 22 जून
जवाहर विहार आवासीय कॉलोनी, सुल्तानपुर रोड 25 जून
डिग्री कॉलेज से जेल रोड तक 28 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed