{"_id":"5b79bedc42c792464109cdde","slug":"151534705372-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने यात्रियों से भरी प्रयोग डिपो की बस को मारी जोरदार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने यात्रियों से भरी प्रयोग डिपो की बस को मारी जोरदार टक्कर
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर रविवार सुबह बेकाबू ट्रक ने यात्रियों से भरी प्रयाग डिपो की बस में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि करीब 70 मुसाफिरों की जान बाल-बाल बच गई। सूचना पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा मौके पर पहुंचे और यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया। पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है।
रायबरेली बस स्टेशन से यात्रियों से भरी बस इलाहाबाद की तरफ जा रही थी। बस डिग्री कॉलेज होते हुए सिविल लाइंस हाईवे की तरफ आ रही थी।
तभी इलाहाबाद से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
बस में करीब 70 मुसाफिर सवार थे। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए। बस में फंसे सभी यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया।
हादसे में इलाहाबाद जिले के सोरायं थाना क्षेत्र के किलहा गांव निवासी बस चालक अजय तिवारी (30) की मौत हो गई। उधर, सूचना पर पहुंचे अजय के पिता कृपाशंकर रोते-रोते बेहोश हो गए। सदर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक भाग गया। पिता ने तहरीर दी है।