{"_id":"5b0704c44f1c1b8f6e8b46e7","slug":"151527186628-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तपिश भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तपिश भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त
Updated Fri, 25 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपिश भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त
रायबरेली। आसमान से बरस रही आग ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गर्मी की तपिश का ये हाल है कि कूलर, पंखे की हवा भी काम नहीं आ रही है और लोगों का पसीना टपक रहा है।
सुबह नौ बजे के बाद से ही गर्मी सभी को बेहाल कर देती है। आम आदमी ही नहीं, गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
बाजारों में रहने वाली चहल-पहल गायब है। अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यही हाल रहा तो पारा 45 डिग्री को पार कर जाएगा।
गर्मी अपने शबाब पर है। गर्मी लोगों को रुला रही है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप निकल आती है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो जाता है।
यही नहीं, गर्म हवा चलती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को चेहरा ढंकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गुरुवार को कुछ ज्यादा ही गर्मी रही, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
शहर आए लोग छांव खोजते दिखे। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर आए यात्री पसीने से तर बतर दिखे। लोगों को प्यास बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने घर पर कूलर, पंखे लगा रखे हैं, लेकिन आसमान से बरस रही आग से यह सब नकारे साबित हो रहे हैं।
स्थिति यह है कि दोपहर होते ही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मौसम की यही मार रही तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।