{"_id":"5a26f0844f1c1b8e698bff8a","slug":"151512501380-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवान लाइन हाजिर, गेगासों चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवान लाइन हाजिर, गेगासों चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवान लाइन हाजिर, गेगासों चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में लापरवाही पाए जाने पर गेगासों चौकी में तैनात दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। सरेनी थाना क्षेत्र के गंगागंज गांव के पास सोमवार रात में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी घायल हो गया था। हादसे के बाद गुुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया था। हादसे की सूचना पर दीवान सरोज मिश्रा मौके पर देर से पहुंचे थे, जबकि चौकी इंचार्ज संजय यादव की भी लापरवाही सामने आई थी। एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि दीवान सरोज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। कार्य के प्रति ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। ब्यूरो