फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर मिल एरिया थाने के सामने हादसा

रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर मिल एरिया थाने के सामने हादसा

Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर मिल एरिया थाने के सामने हादसा
हादसों में किशोरी समेत तीन की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में सोमवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत तीन की मौत हो गई। जबकि किशोरी के भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में लोगों ने ट्रक चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे जगन्नाथ मजरे जमुरवां गांव की रहने वाली पूनम (17) पुत्री गुरु प्रसाद रायबरेली शहर स्थित एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स कर रही है। सुबह अपने भाई धर्मेश (19) के साथ कंप्यूटर सीखने जा रही थी। मिल एरिया थाने के सामने फैजाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए पूनम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। उसकी धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया। एसओ रमेशचंद्र यादव का कहना है कि पकड़े गए ट्रक चालक का नाम रामगोपाल यादव है, जो उन्नाव जिले के नरापतखेड़ा गांव का रहने वाला है। किशोरी पूनम की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पिता गुरुप्रसाद व मां पियारा देवी के आंसू नहीं थम रहे थे। मां कह रहीं थीं कि सबसे छोटी बिटिया थी। बहुत अरमान थे कि पढ़ लिखकर परिवार का नाम रोशन करे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दो भाइयों, दो बहनों में पूनम सबसे छोटी थी ओर बीए की छात्रा थी। साथ ही कंप्यूटर भी सीख रही थी। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात स्कूटी और बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां में गुड्डू सोनकर (30) निवासी लोहानीपुर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल विनोद यादव निवासी अमर नगर का इलाज चल रहा है। कोतवाल नागेश मिश्रा का कहना है कि हादसे में गुड्डू सोनकर की मौत हो गई, जबकि घायल विनोद यादव की हालत गंभीर है। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज क्षेत्र के पूरे दौलत निवासी चंद्रभान (35) और उसका मामा विशाल यादव (40) पूरे जब्बा का पुरवा सोमवार रात बाइक से फतेहपुर जा रहे थे। गंगागंज गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसओ सुधीरचंद्र पांडेय ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जाम हटवाया। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed