{"_id":"596520b04f1c1b72658b47c2","slug":"151499799728-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ हम सब मिलकर जनसंख्या नियंत्रण का करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ हम सब मिलकर जनसंख्या नियंत्रण का करें काम
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आओ सब मिलकर जनसंख्या पर करें काबू
रायबरेली। विश्व जनसंख्या दिवस पर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में गोष्ठी की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की ओर से जहां जागरूकता रैली निकाली गई, वहीं परिवार विकास मेला भी लगाया गया। अधिकारियों ने आओ सब मिलकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कार्य करने का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश की तरक्की में बाधा है। इसके लिए हम सबको जागरूक होना चाहिए।
सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए ध्यान देने की जरूरत है। बढ़ती आबादी से बुनियादी ढांचा कमजोर हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष और सीएमओ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम परिवार विकास मेले का शुभारंभ किया। मेले में परिवार नियोजन के संबंध में विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए। लोगों में जागरूकता व प्रचार-प्रसार के लिए अजय जादूगर ने जादू पेश किया। साथ ही कीर्तन मंडली ने गीत के माध्यम से सभी को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया।
इससे पहले जिला अस्पताल से जनसंख्या जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न स्थानों से घूमते हुए महिला जिला अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में स्वास्थ्य कर्मचारी, एएनएम ने भाग लिया। इस मौके पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी, पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, विशाल पांडेय, अंजली सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एके पांडेय आदि मौजूद रहे।