फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 positive including eight nurses in AIIMS

एम्स में आठ नर्स समेत 15 मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
15 positive including eight nurses in AIIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को आठ नर्स समेत 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सभी मरीजों को एम्स के आवासीय परिसर में ही आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों में दवा की किट बांटी। पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए करीब 200 स्टाफ की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई।
विज्ञापन

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए सभी मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच कराई जाएगी।
एम्स में दंत रोग विभाग की डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित आने के बाद संपर्क में आए नर्सिंग स्टाफ व उनके परिवार के लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स ही जांच होने के बाद 15 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। एम्स में अब तक कोरोना संक्रमित 17 मरीज हो गए हैं। एक साथ 15 लोगों के संक्रमित होने के बाद एम्स में हड़कंप मच गया।
मंगलवार रात से बुधवार तक एक-एक करके करीब 200 स्टाफ व अन्य लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एम्स में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को एम्स में ही आइसोलेट करा दिया गया है।
डॉ. अदीबा कमाल के नेतृत्व में टीम ने एम्स पहुंचकर सभी मरीजों को कोरोना किट मुहैया कराई। कंट्रोल रूम से सभी संक्रमितों की जानकारी ली गई है। सभी मरीज स्वस्थ बताए गए हैं।
एम्स में बाहर से लौटे स्टाफ को कोरोना जांच कराना अनिवार्य
एम्स के रजिस्ट्रार/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए बाहर से लौटने वाले स्टाफ को आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वे परिसर में काम करेंगे। कोरोना सुरक्षा और सभी स्टाफ मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
एनटीपीसी में मां-बेटी के संक्रमित होने से हड़कंप
ऊंचाहार। एनटीपीसी के एक प्रबंधक के बेटे के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को एक कर्मचारी की पत्नी व बेटी कोरोना संक्रमित पाई गईं। कैंप में जांच के दौरान दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मां-बेटी में संक्रमण पाया गया है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।

एम्स में 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को एम्स परिसर में ही आइसोलेट कराने के साथ ही दवा किट उपलब्ध कराई गई है। एम्स प्रशासन की ओर से संपर्क में आए करीब 200 लोगों की सैंपलिंग की गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में लोग सतर्कता बरतें।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed