फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आठ साल बाद 17 सचिवों से होगी 71 लाख रुपये की वसूली

आठ साल बाद 17 सचिवों से होगी 71 लाख रुपये की वसूली

Sat, 19 Jan 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
आठ साल बाद 17 सचिवों से होगी 71 लाख रुपये की वसूली
रायबरेली। आठ साल पहले ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त आयोग से कराए गए कार्यों में मनमानी करने वाले तत्कालीन 17 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों से 71 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए गए हैं। ऑडिट में गड़बड़झाला पकड़ में आने के बाद मामला अब पंचायतीराज समिति के पास पहुंच गया है। समिति के निर्देश पर डीएम ने संबंधित सचिवों से वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




वर्ष 2010-11 में ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की ऑडिट की गई थी। जिले की 27 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ से अधिक की मनमानी पकड़ में आई थी। 17 ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेज अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन



बीती दो जनवरी को शासन स्तर पर समीक्षा होने के बाद अब डीएम ने तत्कालीन ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों से 71 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने कहा कि जिले की 17 ग्राम पंचायतों की ऑडिट की आपत्तियों का निस्तारण न होने पर डीएम ने तत्कालीन ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों से वसूली के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन पंचायतों में हुआ था गड़बड़झाला
ग्राम पंचायतें वसूली योग्य राशि
कोंसा 1788138
पश्चिमगांव 2069738
दुल्लापुर 213980
मनिहरशर्की 124826
विशायकपुर 120760
कोटिया एहतमाली 216287
रामपुर बरारा 136576
उमरामऊ 333443
कुसुमी 107300
खजुरी 155024
कसरावां 127166
रावतपुर कला 183915
दरियापुर 151975

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed