फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मीटर बाईपास करके चलाते मिले तेल पिराई मशीन और आटा चक्की

मीटर बाईपास करके चलाते मिले तेल पिराई मशीन और आटा चक्की

Sat, 12 Jan 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
मीटर बाईपास करके चलाते मिले तेल पिराई मशीन और आटा चक्की
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मीटर बाईपास करके तेल पिराई मशीन और आटा चक्की चलाए जा रहे थे। गुरुवार रात डलमऊ के एक्सईएन और अवर अभियंता ने स्टाफ के साथ छापेमारी की तो यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन



दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ डलमऊ कोतवाली में बिजली चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर गांव में तेल पिराई मशीन और आटा चक्की चलते मिले। दोनों उपभोक्ता मीटर के पहले से बिजली चोरी करते थे। इससे दोनों का बिल कम आता था।
विज्ञापन



एक्सईएन धीरेंद्र सिंह, अवर अभियंता राजीव यादव के अलावा सुनील कुमार, बृज किशोर शुक्ला व शैलेंद्र कुमार गांव पहुंचे तो दोनों कारखाने चलते मिले।


अवर अभियंता ने बताया कि तेल पिराई मशीन संचालक रज्जन का साढ़े सात किलोवाट और आटा चक्की संचालक अवधेश कुमार का आठ किलोवाट का कनेक्शन है लेकिन उपभोक्ता मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। अवधेश तो सीधे बिजली की लाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed