फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बारात से लौटकर घर जा रहे अधेड़ को मारी गोली

बारात से लौटकर घर जा रहे अधेड़ को मारी गोली

Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बारात से लौटकर घर जा रहे अधेड़ को मारी गोली
बारात से लौट रहे अधेड़ को गोली मारी
विज्ञापन


राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार रात बारात से घर लौट रहे एक अधेड़ को रंजिश में गोली मार दी गई। गोली उसके बाएं हाथ में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

फायरिंग की आवाज पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भदोखर के सुरजूपुर मजरे भवनवा गांव निवासी पीतांबर (55) रात में कहीं बारात गया था। देर रात पैदल घर लौट रहा था। जब वह गांव स्थित नहर पटरी के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार चार हमलावरों ने असलहे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


एक गोली पीतांबर के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। एसओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि घायल की पत्नी राजकली की तहरीर पर गांव के ही अनिरुद्ध उर्फ कल्लू, संतराम, कमलेश और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed