{"_id":"5a301d034f1c1b001c8b8707","slug":"141513102595-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकेगी शहर की सूरत, नगर पंचायतों में दौड़ेगा विकास का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकेगी शहर की सूरत, नगर पंचायतों में दौड़ेगा विकास का पहिया
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमकेगी शहर की सूरत, नगर पंचायतों में दौड़ेगा विकास का पहिया
रायबरेली। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में मंगलवार को नए अध्यक्षों की ताजपोशी हो गई। अब जहां शहर की सूरत चमकेगी, वहीं नगर पंचायतों में रुका पड़ा विकास का पहिया तेजी से दौडे़गा। कुर्सी पर काबिज अध्यक्षों का चेहरा जहां खुशी से लबरेज था, वहीं उन्होंने भविष्य को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी साझा की। उनका जवाब था कि हर गरीब को पक्की छत, सीवर, पानी आदि की समस्या से नागरिकों को राहत दिलानी है।
मलिन बस्तियों में पहले होंगे विकास कार्य : पूर्णिमा
नगर पालिका रायबरेली की पहली महिला चेयरमैन पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि मलिन बस्तियों का विकास कराना, सीवर की समस्या दूर कराना, सड़कों की मरम्मत कराना, नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना, पालिका में ठेकेदारी के नाम पर कमीशन के खेल को रोकना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मेरी योजना है कि शासन की ओर से जो धन आएगा, उसे पूरा विकास कार्य पर लगाया जाएगा। सीवर की समस्या दूर कराने के लिए कोई प्रोजेक्ट लगाने पर कार्य कराया जाएगा। नागरिकों को हर तरह की सहूलियत दी जाएगी।
सीमा विस्तार कराने के होंगे प्रयास : सरला
नगर पंचायत महाराजगंज की अध्यक्ष सरला साहू ने कहा कि पूरे वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था दूर कराना, गरीबों, बेघरों को सरकारी कॉलोनियां दिलवाना, दिव्यांगों और बेसहारा लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना, मलिन बस्तियों का संपूर्ण विकास कराना, पेयजल संकट दूर कराना मेरी प्राथमिकता में है। नगर पंचायत की सीमा विस्तार कराना मेरी योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विकास का फायदा मिले। शासन से आने वाले धन का सही सदुपयोग कराया जाएगा।
विज्ञापन
शासन से अधिक धन लाने का प्रयास : शिवेंद्र
नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामजी ने कहा कि पूरे वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, जलनिकासी के लिए नाली और नाले का निर्माण कराना, प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाना, प्रदूषण मुक्त और सुंदर नगर बनाने के लिए पौधरोपण कराना, मच्छरों से छुटकारा दिलाने को सुचारु रूप से फॉगिंग कराना मेरी प्राथमिकता है। मेरी योजना है कि शासन से अधिक से अधिक धन लाया जाया, ताकि कस्बे का विकास में कोई कोर कसर न रह जाए।
कम विकास वाले वार्डों पर पहले होगा फोकस : बृजेशदत्त
नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष बृजेशदत्त गौड़ ने कहा कि जनता की शिकायत को तुरंत निस्तारण कराना, जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाना, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाना, पात्रों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाना, सीवर की समस्या दूर कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। मेरी योजना है कि विकास कार्यों पर अधिक धन खर्च किया जाए। जिन वार्डों में विकास कम हुआ है, वहां पर पहले विकास कार्य शुरू कराए जाएं।
गरीबों के बनवाए जाएंगे घर : शाहीन
नगर पंचायत ऊंचाहार की अध्यक्ष शाहीन सुल्तान कहती हैं कि नाली, खड़ंजा और सड़क निर्माण का कार्य कराना, गरीबों, शोषितों को योजनाओं का लाभ दिलाना, नगर को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास, विकास के रुके हुए सारे काम शुरू कराना, साफ-सफाई को बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता है। मेरी योजना है कि विकास कार्य कराने के लिए शासन से अधिक धन लाया जाएगा। गरीबों के घर बनवाए जाएंगे। जिन वार्डों में विकास कार्य नहीं हुए, वहां पर धन खर्च करके विकास कार्य कराए जाएंगे।
अधूरे कार्य तेजी से कराएं जाएंगे : विनोद
नगर पंचायत परशदेपुर के अध्यक्ष विनोद कौशल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा व्यवस्था का लाभ दिलाना, बेरोजगारों को रोजगार दिलाना, साफ-सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था कराना, पेयजल की समस्या दूर कराना, अधूरे कार्यों को तेजी से कराना मेरी प्राथमिकता है। योजना है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसलिए अधिक धन लाया जाए और विकास कार्य कराए जाएं। खासकर जहां पर विकास कार्य नहीं हुए, उन वार्डों में पहले विकास कार्य होेंगे।
पेयजल संकट दूर कराया जाएगा : अनीसाबानो
नगर पंचायत नसीराबाद की अध्यक्ष अनीसाबानो कहती हैं कि सड़कों और खड़ंजा मार्गों को दुरुस्त कराना, वार्डों को साफ-सुथरा बनाना, जलनिकासी की व्यवस्था करना, सीवर की समस्या दूर कराना, पेयजल संकट दूर कराना मेरी प्राथमिकता है। कहा, पहली बार नसीराबाद को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। इसीलिए योजना है कि शासन से आए धन का शत प्रतिशत विकास कार्य पर खर्च कराना है। जिन गरीबों के पास रहने के लिए घर नहीं हैं, उनके मकान बनवाए जाएंगे।
सबको साथ लेकर विकास कराने की योजना : मो. अशफाक
नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष मो. अशफाक ने कहा कि वार्डों की साफ-सफाई कराना, सीवर की समस्या दूर कराना, पेयजल संकट दूर कराना, गरीबों को पक्के मकान दिलाना, आवागमन सुगम बनाने को सड़कें दुरुस्त कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। जिन वार्डों में विकास कार्य पिछड़े हैं, वहां पर विकास कार्य कराने की योजना है। शासन के तहत मिलने वाले धन का विकास कार्यों पर सद्पयोग करना है। सबको साथ लेकर विकास कराने की योजना है।
लालगंज का विकास ही मेरी कार्ययोजना : रामबाबू
नगर पंचायत लालगंज के अध्यक्ष रामबाबू ने कहा कि लालगंज का विकास ही मेरी कार्ययोजना है। कहा कि मैं अभी नया हूं। राजनीति नहीं जानता हूं। सीख जाऊंगा। कोई त्रुटि रह जाए तो जनता टोकने का काम जरूर करे। जिससे उसमें सुधार किया जा सके। जनता का कोई भी नागरिक मुझसे सीधे मिल सकता है। दो दिन के भीतर सारी फ्यूज हुई स्ट्रीट लाइटें जल जाएंगी और खराब हैंडपंप व सार्वजनिक टोटियां दुुरुस्त हो जाएंगी। विकास का और जनता से सीधे जुड़ा काम बिना किसी हीलाहवाली के कराया जाएगा।