फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एक रुपया के सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार

एक रुपया के सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार

Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एक रुपया के सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार
एक रुपये के सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार
विज्ञापन

परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर और नसीराबाद क्षेत्र के दुकानदार एक रुपये का छोटा वाला सिक्का नहीं ले रहे हैं। इससे दुकानदारों और ग्राहकों में आए दिन कहासुनी होती है। सलोन एसडीएम का कहना है कि सिक्का नहीं लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

साकेत नगर चौराहा, परशदेपुर कस्बा, मटियारा चौराहा, धरई चौराहा, नसीराबाद कस्बा में दुकानदार यह कहकर कि एक रुपये का छोटा वाला सिक्का नहीं ले रहे है कि यह सिक्का चलन में नही है। इस्लाम, कल्लू, हुबलाल, दिनेश कुमार, नासिर आदि ने बताया कि एक रुपये का छोटा वाला सिक्का दुकानदार नही ले रहे हैं। कोई भी सामान खरीदने जाओ तो दुकानदार पहले यहीं कहता है कि सिक्का तो नहीं लिए हो। अगर सिक्का लिए हो तो सामान नहीं मिलेगा। उधर सलोन एसडीएम श्रीराम सचान ने बताया कि ऐसी ही शिकायत सलोन से भी मिली है। एसओ को निर्देश दिया है कि अगर कोई भी दुकानदार और ग्राहक एक रुपये का सिक्का लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए। सिक्का अब चलन में नहीं है यह अफवाह किसने फैलाई है, इसकी जांच की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा परशदेपुर के ब्रांच मैनेजर सुभाष कुमार ने बताया कि एक रुपये का सिक्का चलन में है। अगर कोई लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed