फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   135 couples got married

Raebareli News: एक-दूजे के हुए 135 जोड़े

Tue, 18 Nov 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
135 couples got married
जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम
रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाॅयट) में शादियां कराई गईं। 128 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया तो सात जोड़ों का निकाह हुआ। सीडीओ अंजूलता ने बेटियों को उपहार देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह में नगर पालिका परिषद रायबरेली व दो विकास खंडों के 135 जोड़े शामिल हुए। इसमें राही ब्लॉक के 66, अमावां ब्लॉक के 58 व नगर पालिका परिषद के 11 जोड़े शामिल हुए। समारोह में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों को सात फेरे दिलाए।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह के दौरान अतिथियों व अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सभी नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। प्रत्येक जोड़े को वस्त्र, आभूषण (चांदी की पायल, बिछिया) स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, ट्रॉली बैग आदि उपहार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ अंजूलता ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ऐसे गरीब व निर्धन परिवार जो विवाह समारोह में होने वाले व्यय को वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उनका विवाह योजना के तहत कराने की व्यवस्था की है। परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि सभी बेटियों को 25-25 हजार रुपये का समान शादी के समय दिया गया। सभी के खाते में 60-60 हजार रुपये जल्द ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed