फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नशे के लिए साथियों ने युवक की गला दबाकर कर दी हत्या

नशे के लिए साथियों ने युवक की गला दबाकर कर दी हत्या

Wed, 24 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नशे के लिए साथियों ने युवक की गला दबाकर कर दी हत्या
रायबरेली। महज नशे के विवाद में साथियों ने ही युवक की गला दबाकर हत्या की थी। सदर कोतवाली पुलिस ने जिला पंचायत के निलंबित सफाई कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नशे का आदी हैं।
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को शहर के हनुमंतपुरम में झाड़ी में एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान नंदकिशोर गौड़ के रूप में हुई थी, जो सोनिया नगर का रहने वाला था।
विज्ञापन



घटनास्थल से सिरिंज और नशीला एबिल इंजेक्शन मिला था। पहले पुलिस नशे के ओवरडोज को मौत का कारण मान रही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के पिता अशर्फीलाल गौड़ की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी बीच सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने सोमवार रात टीम के साथ सारस तिराहे के पास घटना में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया।


इनकी पहचान शहर के सोनिया नगर निवासी कमलेश कुमार, गोलू शर्मा और जगदीशपुरम निवासी सुशील तिवारी के रूप में हुई है।


एसपी ने बताया कि कमलेश जिला पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारी है, जो काफी अरसे से निलंबित चल रहा है। मृतक और पकड़े गए आरोपी दोस्त थे और नशे के आदी थे।


ये लोग स्मैक में एबिल इंजेक्शन मिलाकर नशा करते थे। स्मैक और एबिल इंजेक्शन मिलाने पर चार डोज नशा बन जाता था। घटना वाले दिन अधिक नशा करने की बात को लेकर मृतक का साथियों से विवाद हो गया।



इस पर तीनों ने मिलकर उसका गला घोट दिया। एसपी का कहना है कि सारस होटल के पास से एक मेडिकल स्टोर से एबिल इंजेक्शन की बिक्री की जाती है। यहीं से आरोपियों ने नशीला पदार्थ की खरीदारी की थी। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed