फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भदोखर क्षेत्र के झकरासी में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट,

भदोखर क्षेत्र के झकरासी में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट,

Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भदोखर क्षेत्र के झकरासी में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट,
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दहशत फैलाने के लिए असलहों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर एसओ ने पहुंचकर घटना की जांच की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है। इसमें चार आरोपियों को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन



झकरासी गांव निवासी जगन्नाथ शुकला, सत्यम शुक्ला, मुकुट शुक्ला और दिनेश, हिमांशु शुक्ला, प्रांस़ शुक्ला सुबह जमीन विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी-डंडे चले। कहा जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए दोनों पक्षों ने असलहों से कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन



विवाद में दोनों पक्षों से छह लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। इसी माह एम्स में मौरंग-गिट्टी की सप्लाई को लेकर दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, जिसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की ढिलाई से अपराधियों के हौैसले बुलंद हैं। उधर, एसओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें से जगन्नाथ, सत्यम, दिनेश, हिमांशु को पकड़ लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed