{"_id":"5c421ec3bdec220a742d9d10","slug":"131547837123-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच पांच अवैध निर्माण किए गए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच पांच अवैध निर्माण किए गए सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में अवैध रूप से निर्माणाधीन पांच भवनों को शुक्रवार को सील कर दिया गया है। आरडीए के अवर अभियंताओं ने भवनों को सील करने के बाद उन्हें कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। बिल्डरों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बुलाने के बाद मामला शांत हो गया। पांच और भवनों की सीलिंग की प्रक्रिया चल रही है। उन्हें 21 जनवरी को सील किया जाएगा।
शहर में अवैध रूप से हो रहे निर्माणों का तीन महीने पहले चालान किया गया था। भवनों का निर्माण कराने वालों को नोटिस देकर मैप पास कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने नोटिस को लेकर ध्यान नहीं दिया। आरडीए के उपाध्यक्ष व डीएम संजय कुमार खत्री ने संबंधित भवनों को सील करने के आदेश दिए थे।
डीएम के आदेश पर अवर अभियंता विनय कुमार श्रीवास्तव व महेंद्र कुमार की टीम ने बस स्टेशन रोड स्थित बबलू कुमार, बेलीगंज स्थित बृजेश सिंह, अभय प्रताप, कैपरगंज स्थित अमर सिंह चौधरी और बस स्टेशन रोड स्थित सुमन देवी के भवनों को सील कर दिया। सील भवनों को कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। आरडीए के सचिव एके राय ने बताया कि पांच और भवनों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने 21 जनवरी को सील कराया जाएगा।