{"_id":"5b2aa86d4f1c1b2b428b5e31","slug":"131529522285-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की सीजी सिटी की तर्ज पर बनेंगे 500 गरीबों के प्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की सीजी सिटी की तर्ज पर बनेंगे 500 गरीबों के प्लैट
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सीजी सिटी की तर्ज पर बनेंगे 500 फ्लैट
रायबरेली। शहरी गरीबों के लिए प्रस्तावित 500 फ्लैट लखनऊ की चकगजरिया (सीजी सिटी) की तर्ज पर बनवाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना से आरडीए करीब 22.50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च कर 500 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनवाएगा।
इसके लिए ले-आउट तैयार हो चुका है। एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। नए सचिव ने बुधवार को चार्ज लेते ही प्रस्तावित फ्लैटों के निर्माण के लिए चल रही प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने आरडीए के अधिकारियों और आर्किटेक्ट के साथ बैठक कर समीक्षा की और हर हाल में अगस्त से फ्लैटों के निर्माण का काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
एकता विहार में करीब सौ आवास व फ्लैट बनवाकर आरडीए गरीबों को दे चुका है। अब आरडीए की शहर के सभी गरीबों के लिए आवास की योजना है।
500 प्रधानमंत्री फ्लैटों के निर्माण के लिए बरखापुर में किसानों से जमीन खरीदी गई है। लखनऊ की चकगजरिया सिटी की तर्ज पर यहां भी गरीबों के लिए फ्लैट बनवाने की योजना है।
डीएम व आरडीए के उपाध्यक्ष ने लखनऊ पहुंचकर चक गजरिया सिटी को देखा था, जिसके बाद उन्होंने उसी तर्ज पर यहां भी गरीबों के फ्लैट बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को सचिव एसके राय ने आर्किटेक्ट व आरडीए के अधिकारियों के साथ बैठक करके फ्लैटों के संबंध में समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि इसी महीने डीपीआर तैयार करके उपलब्ध कराया जाए, जिससे जल्द ही प्रक्रिया को पूरी कराकर अगस्त महीने से हरहाल में फ्लैटों के निर्माण का काम शुरू करा दिया जाए।