फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कैंपस सेलेक्शन में पहुंचे 884 इंजीनियरिंग छात्र

कैंपस सेलेक्शन में पहुंचे 884 इंजीनियरिंग छात्र

Thu, 09 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कैंपस सेलेक्शन में पहुंचे 884 इंजीनियरिंग छात्र
कैंपस सेलेक्शन में पहुंचे 884 इंजीनियरिंग छात्र
विज्ञापन

रायबरेली। फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (एफजीआईईटी) में बुधवार को पूल कैंपस ड्राइव कराया गया। जिसमें प्रदेश के कई जिलों से लगभग एक दर्जन इंजीनियरिंग संस्थाओं से 884 छात्रों ने भाग लिया। विप्रो टेक्नोलॉजी ने ग्रेजुएट इंजीनियरिंग ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा ली और फिर इंटरव्यू कराया। हालांकि अभी चयनित अभ्यर्थियों की घोषणा नहीं की गई है। एफजीआईईटी की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज मैत्रेयी शर्मा का कहना है कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची 9 नवंबर को जारी होगी।

कैंपस सेलेक्शन में फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रायबरेली से 200, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकर नगर से 55, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ से 43, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा से 40, आईईटी लखनऊ से 66, बीआईटी झांसी से 96, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सुल्तानपुर से 50, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सीएसजेएमयू कानपुर से 54, डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ से 24, एआईटीएच कानपुर से 88, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, वीबीएस पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर से 82, आईईआरटी इलाहाबाद से 38, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय फैजाबाद से 48 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कैंपस सेलेक्शन के लिए आए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन टेस्ट कराया गया। इसके बाद टेक्निकल इंटरव्यू और एचआर इंटरव्यू हुआ। कैंपस सेलेक्शन के लिए आई कंपनी से वरुण गोयल, विक्रम गोयल और प्रभात यहां आए थे। इनके साथ एफजीआईईटी से मैत्रेयी शर्मा के अलावा फैकल्टी मेंबर राकेश मिश्रा, अमित पोरवाल, सुनील शर्मा, डॉ. मल्लिका त्रिपाठी ने भी सहयोग किया। इतनी अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंच जाने से कैंपस सेलेक्शन की प्रक्रिया सुबह से लेकर देर शाम तक चली। इसीलिए सफल हुए अभ्यर्थियों की घोषणा गुरुवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed