फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में मनमानी, होगी जांच

आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में मनमानी, होगी जांच

Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में मनमानी, होगी जांच
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन चार आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। निर्माण में मनमानी की जानकारी होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर मवइया में दो आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का काम सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को दिया गया है।
विज्ञापन



मनोज कुमार, इंद्रभान ने बताया कि पीली ईंटों के साथ ही अन्य निर्माण सामग्री का मानकों के अनुरूप प्रयोग नहीं हो रहा है। बेहटा मुर्तजा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में भी मानकों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चकताहिरपुर में निर्माण भी निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी बहादुरपुर श्यामा देवी ने शिकायत मिलने के बाद भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को चेक नहीं किया।



निर्माण में मनमानी की शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी अमेठी से की गई। डीपीओ विद्या देवी ने बताया कि जिले में 35 केंद्रों का निर्माण हो रहा है।


इसमें चार केंद्र बहादुरपुर ब्लॉक के गांवों में बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि कार्यदायी संस्था निर्माण द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है तो जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed