फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एमएलसी पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता पर एफआईआर

एमएलसी पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता पर एफआईआर

Fri, 15 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता पर एफआईआर
फेसबुक पर भाजपा एमएलसी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता पर केस
विज्ञापन



रायबरेली। फेसबुक पर भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को पीटे जाने संबंधी पोस्ट करना एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को महंगा पड़ गया।


महाराजगंज नगर पंचायत के पूर्व सभासद ने इस मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के आईटी सेल के प्रभारी जितेंद्र शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।



दरअसल, 11 जून को वाराणसी में एमएलसी व भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह के गनर के साथ नशे में धुत सिपाही ने अभद्र व्यवहार किया था।


इससे खफा कांग्रेस छोड़कर हाल में ही भाजपा में शामिल हुए एमएलसी धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद वाराणसी पुलिस ने सिपाही को हिरासत में ले लिया था।


उसी मामले में रायबरेली में कांग्रेस के आईटी सेल प्रभारी जितेंद्र शुक्ला ने एमएलसी व गनर को पीटे जाने की खबर फेसबुक पर पोस्ट कर दी।


इसके बाद महाराजगंज नगर पंचायत के पूर्व सभासद शिवम तिवारी ने एसपी को तहरीर देकर मामले में केस दर्ज कराने की मांग की।


एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में कांग्रेस आईटी सेल के प्रभारी जितेंद्र शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी एके सिंह न बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed