{"_id":"5a46956c4f1c1bee6a8b6988","slug":"121514575212-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नए साल की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नए साल की तैयारियां शुरू
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
अपने-अपने अंदाज से करेंगे नए साल का स्वागत
रायबरेली। नए साल का उत्साह शहर में दिखने लगा है। युवाओं ने डीजे की एडवांस बुकिंग कर ली है। शहर के प्रमुख होटलों में नए साल का जश्न मनाने के लिए स्पेशल पैकेज दिया गया है। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने के लिए भी होटल संचालकों ने रूपरेखा तैयार की है। युवा भी नए साल का जश्न मनाने की तैयारियों में लगे हैं। लोगों में खासा उत्साह है। हर कोई अपने-अपने तरीके से वर्ष 2018 के स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है। होटल और रेस्टोरेंटों में जहां आकर्षक ढंग से सजावट की जा रही है। वहीं पार्कों को भी सजाया जा रहा है। ज्यादातर होटल में डिनर पार्टी के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। नए साल का जश्न मनाने और तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिले के साहित्यकार, खिलाड़ी, चिकित्सक, युवा वर्ग व महिलाओं ने अपने मन की बात की। सभी ने समाज में भाईचारा कायम करने, गरीबों के हित का कार्य करने का संकल्प लेेने की बात कही।
सबके लिए खुशी का मौका
साहित्यकार भुवनेश्वरी तिवारी और संजू सिंह, अमिता पांडेय का कहना है कि नए साल परिवार के साथ मनाएंगे। यह हम सबके लिए खुशी का मौका होता है। गरीबों के हित में काम करने का संकल्प लेंगे। गृहणी रीनू सिंह, अवधेश कुमारी और प्रियंका त्रिपाठी कहती हैं कि परिवार व सगे संबंधियों के साथ नए साल का जश्न मनाने की योजना है। हर साल हम सब मिलकर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं और साथ मिलकर भोजन करते हैं। साथ ही नए साल पर भाईचारा बनाने और गरीबों के हित में कार्य करने का संकल्प लेंगे। हॉकी कोच संतोष कुमार और मो. परवेज, मो. अयाज कहते हैं कि नया साल सभी लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए साल में जिले के खिलाड़ी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। खिलाड़ियों के साथ ही नया साल मनाएंगे। खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेंगे। डॉ. आरएस मालवीया, डॉ. मनीष चौहान व डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि सभी साथी चिकित्सकों और उनके परिवार के साथ मिलकर नए साल का स्वागत करेंगे। उम्मीद करेंगे कि नया साल सबके लिए खुशियां भरा हो। इस दिन हम सब गरीब रोगियों के बेहतर इलाज करने का संकल्प लेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता होंगे इंतजाम : एसपी
एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि नए साल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। शहर के पार्कों व होटलों के आसपास निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस कर्मी की तैनाती की जाएगी, ताकि कहीं पर बवाल न हो।
विज्ञापन
इलाज की समुचित व्यवस्था : सीएमओ
सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि नए साल पर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी में समुचित व्यवस्था कर ली गई है। दवाएं मुहैया करा दी गई हैं। डॉक्टरों से गायब न रहने की बात कही गई है। वे स्वयं इसकी निगरानी करेंगे।
नए साल में होगा रामचरितमानस का पाठ
रायबरेली। नए साल के शुभारंभ पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ होगा। पुजारी पंडित भीमशंकर द्विवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि 01 जनवरी 2018 की दोपहर 12 बजे मानस पाठ मनोज कुमार तिवारी के संयोजन में शुरू होगा। वहीं जवाहर विहार में कवि सम्मेलन व स्वास्थ्य शिविर होगा। यह कार्यक्रम धीरज श्रीवास्तव करा रहे हैं।