फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एमडीएम समेत चार खाद्य पदार्थों के नमूने सील

एमडीएम समेत चार खाद्य पदार्थों के नमूने सील

Wed, 22 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम समेत चार खाद्य पदार्थों के नमूने सील
एमडीएम समेत चार खाद्य पदार्थों के नमूने सील
विज्ञापन

रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) अरुण कुमार की टीम ने मंगलवार को लालगंज क्षेत्र में छापेमारी की। प्राथमिक स्कूल चांदा में तैयार एमडीएम के दो नमूने सील किए। सब्जीमंडी लालगंज में सब्जियों का कलर संदिग्ध मिलने पर मटर और करेला का नमूना सील किया। नमूनों को जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
एफएसओ की टीम ने सबसे पहले प्राथमिक स्कूल चांदा पहुंचकर एमडीएम की गुणवत्ता को जांचा। बच्चों को खिलाने के लिए तैयार दाल और चावल का नमूना सील कर दिया। किचन में गंदगी मिलने पर रसोइयों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। टीम ने सब्जी मंडी लालगंज में सब्जियों की गुणवत्ता को भी जांचा। शिव प्रसाद की दुकान पर रंगी सब्जियां मिलीं। टीम ने हरी मटर और करेला का नमूना सील किया। प्रभारी अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सभी एफएसओ को एमडीएम चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसजेएस स्कूल के बच्चों को दिए खाद्य सुरक्षा के टिप्स
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने मंगलवार को एसजेएस स्कूल लालगंज में जागरूकता कार्यक्रम किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसके निर्माण और एक्सपायरी की तारीख को जरूर देखना चाहिए। सब्जियां खरीदते समय भी उसकी गुणवत्ता को जरूर देखना चाहिए। यदि किसी दुकान पर दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है तो इसकी सूचना विभाग को दें जिससे संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर 300 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed