{"_id":"599b27aa4f1c1bcc058b4855","slug":"121503340458-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिबियापुर में निकला अजगर, बकरी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिबियापुर में निकला अजगर, बकरी को दबोचा
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिबियापुर में निकला अजगर, लोगों ने दबोचा
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिबियापुर गांव में सोमवार को अजगर निकालने से हड़कंप मच गया। अजगर ने एक बकरी का दबोच लिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, जब तक बकरी को अजगर के चंगुल से बचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। गांव निवासी पुर्नवासी की बकरी खेत में चर रही थी। इसी दौरान एक अजगर ने उसे दबोच लिया। बकरी के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अजगर बकरी को निगल रहा था। किसी तरह ग्रामीणों ने बकरी को अजगर से छुड़ाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर एक बोरी में भर लिया। ग्रामीण प्रेम कुमार वर्मा, शुभम, सुजीत, अन्नू, राहुल सिंह, अश्विनी कुमार ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को लेकर जंगल में छोड़ दिया। रेंजर रमाशंकर तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर अजगर को पकड़ लिया गया है। उसकी लंबाई करीब आठ फिट है। भदोखर के जंगल में छोड़ दिया गया है।