फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 thousand farmers present, reduced registration fees OTS

12 हजार किसानों को तोहफा, ओटीएस रजिस्ट्रेशन फीस घटी

Mon, 12 Dec 2016 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 12 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
12 thousand farmers present, reduced registration fees OTS
पॉवर - फोटो : अमर उजाला
पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीण इलाकों में निजी नलकूपों के बिजली बकाए पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन फीस घटा दी है। पहले इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये लिए जाते थे। अब इसे घटाकर 2000 रुपये कर दिया गया है। नलकूप कनेक्शन धारकों पर 19 करोड़ रुपये बकाया है। 
विज्ञापन


निजी नलकूप मालिकों के बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन एकमुश्त समाधान योजना लेकर आया है। इसके तहत बिजली के बकाये बिल पर सरचार्ज नहीं लगता है। हालांकि इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को तभी मिलता है, जब वे इस योजना में पंजीकरण कराते हैं।
विज्ञापन


अब इस पंजीकरण शुल्क को कम कर दिया गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम में छह हजार ऐसे नलकूप के कनेक्शन हैं, जिनके ऊपर सात करोड़ रुपया बकाया है। इसी तरह विद्युत वितरण खंड द्वितीय में पांच हजार 792 ऐसे किसानों हैं, जिनके ऊपर 12 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने नलकूप के कनेक्शन धारकों को सहूलियत देते हुए ओटीएस योजना शुरू की है। इसके लिए किसानों को पहले 2500 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराना था। उसके बाद किसानों को योजना का लाभ मिलना था।

 

लेकिन बैंकों में 500 रुपये का नोट न मिलने की वजह से पावर कॉर्पोरेशन से 2000 रुपये का रजिस्ट्रेट फीस कर दी, ताकि किसान आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ उठा सकें।



अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नोटबंदी के बाद बैंकों में 500 रुपये का नोट नहीं मिलने की शिकायतें आ रही थी। इस वजह से किसानों को रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे थे। इसे देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर दो हजार रुपये में किसानों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान 31 दिसंबर तक योजना का लाभ उठा सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed