फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 teams formed for screening in Maharajganj

महराजगंज में स्क्रीनिंग के लिए 12 टीमें बनी, स्क्रीनिंग का काम शुरू

Wed, 22 Apr 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
12 teams formed for screening in Maharajganj
रायबरेली। क्षेत्र के असनी और सलेथू गांवों में कोरोना के मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब दोनों ही गांवों के आसपास तीन-तीन किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग होगी। इस कार्य के लिए 12 टीमें गठित करके मौके पर रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन

70 स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान में लगाया गया है। केस मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य व तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों व तहसील के अधिकारियों की टीमों ने गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रायबरेली में बुधवार को आठ और कोरोना के नए केस मिले हैं, जिसमें दो मरीज महराजगंज क्षेत्र के सलेथू और असनी गांव के रहने वाले हैं। केस आने के बाद अब सतर्कता बढ़ा दी गई है। असनी और सलेथू गांवों में तीन-तीन किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने बताया कि महराजगंज क्षेत्र में पडने वाले असनी और सलेथू के तीन-तीन किलोमीटर की परिधि के अंदर रहने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की पड़ताल की जाएगी। अगर उनमें किसी को खांसी, जुखाम इत्यादि के लक्षण पाए जाते हैं तो उनको क्वारंटीन किया जाएगा।

इसके अलावा पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीजों के सभी परिजनों को भी क्वारंटीन कराया गया है। इस कार्य के लिए 12 टीमें गठित करके मौके पर रवाना कर दी गई है। वह स्वयं भी इस अभियान की देखरेख में जुट गए हैं। 70 स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed