फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   117 types of tests will be conducted in the integrated lab

Raebareli News: इंटीग्रेटेड लैब में 117 प्रकार की होंगी जांच

Sun, 05 Oct 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 05 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
117 types of tests will be conducted in the integrated lab
जिला महिला अस्पताल में​ निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड प​ब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री।
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री (आईपीएचएल) स्थापित कराने की प्रक्रिया चल रही है। भवन में फर्नीचर का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि नवंबर से अत्याधुनिक लैब काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन


इस लैब के शुरू होने से जिले में मरीजों की 117 प्रकार की जांच हो सकेंगी। उन्हें जांच के लिए निजी पैथोलॉजी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। थायराइड के साथ ही माइक्रोबायोलॉजी और हार्मोन संबंधी जांचें भी शुरू हो जाएंगी। सीएचसी स्तर पर ब्लड के नमूने लेकर यहां जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


जिले स्तर पर इंटीग्रेटेड लैब स्थापित कराने का काम करीब दो साल पहले शुरू किया गया। शुरू में भवन की व्यवस्था न होने के कारण काम में सुस्ती रही। बाद में जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में स्थापित आइसोलेशन वार्ड और रैन बसेरे को अत्याधुनिक लैब के लिए चुना गया। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लैब शुरू कराने के लिए काम शुरू हो गया है। यहां फर्नीचर का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुरुष और महिला अस्पताल की प्रयोगशाला में कई जरूरी जांचें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में तमाम मरीजों को बाजार से जांच करानी पड़ती है। माइक्रोबायोलॉजी सहित कई जांचें न होने के कारण मरीजों को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अत्याधुनिक लैब के स्थापित होने के बाद मरीजाें की जांच से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी।



अस्पताल के पुराने भवन में इंटीग्रेटेड लैब संचालित कराने के लिए फर्नीचर का काम कराया जा रहा है। ठेकेदार को जल्द ही काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। अत्याधुनिक लैब को शुरू कराकर मरीजों को बेहतर जांच की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- डॉ. निर्मला साहू, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed