{"_id":"5b0856344f1c1b8c6e8b49f9","slug":"11527273012-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए गुलाबी गैंग आई आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए गुलाबी गैंग आई आगे
Updated Sat, 26 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को न्याय दिलाने को गुलाबी गैंग ने घेरी तहसील
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बाबा का पुरवा मोहल्ला में दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित किए जाने के मामले में शुक्रवार को गुलाबी गैंग मैदान में कूद गई।
गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल ने पुलिस की कार्यशैली के विरोध में तहसील कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महिला को न्याय दिलाए जाने की मांग की।
राष्ट्रीय कमांडर ने बताया कि बाबा का पुरवा मोहल्ला निवासिनी नीतांजली अग्रहरि का विवाह तीन वर्ष पहले संदीप कुमार के साथ हुआ था।
उसका पति सीआईएसएफ में है। ससुर, सास व देवर दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया है।
मायके के लोग भी उसे घर पर नहीं रख रहे हैं। जिसके कारण वह दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने कई बार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कमांडर ने बताया कि पीड़िता ने उन्हें सूचना दी तो वह मदद के लिए आईं। उन्होंने 1090 में भी फोन करके शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस की इस कार्यशैली से आक्रोशित होकर राष्ट्रीय कमांडर, जिला कमांडर पुष्पा सिंह, तहसील कमांडर निर्मला सिंह, बबली, राजदेई, तपेश्वरी, रामा देवी, रामकली, सुमन, कमला आदि तहसील पहुंची।
वहां पर उन्होंने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय कमांडर ने तहसीलदार सौरभ शुक्ला को ज्ञापन सौंपा और पीड़िता को न्याय दिलाए जाने की मांग की है।