फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रक क ी ठोकर से बिजली का पोल राहगीर पर गिरा, मौत

ट्रक क ी ठोकर से बिजली का पोल राहगीर पर गिरा, मौत

Thu, 07 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रक क ी ठोकर से बिजली का पोल राहगीर पर गिरा, मौत
ट्रक क ी ठोकर से बिजली का पोल राहगीर पर गिरा, मौत
विज्ञापन

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक की ठोकर से बिजली का पोल राहगीर पर गिर पड़ा, जिससे करंट लगने से वह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। उधर, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद एक वाहन पलट गया। हादसे के बाद कई घंटे तक लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर जाम लगा रहा।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर निवासी रामबक्स पुत्र बाबादीन सुबह साइकिल पर अनाज रखकर उसे बेचने बैंती बाजार गया था। शिवगढ़-बैंती मार्ग पर बैंती बाजार के पास ही तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। घटना के समय बिजली की आपूर्ति शुरू थी। पोल रामबक्स पर गिर गया। इससे उसके सिर में चोट आ गई। साथ ही झुलस गया। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन मोहनलालगंज के पास उसकी मौत हो गई। एसओ लालचंद्र सरोज का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर इन्हौंना कस्बा स्थित हिंदुस्तान ढाबा के निकट ट्रक कानपुर से राजेश स्पाइस कंपनी का माल लादकर सुल्तानपुर जा रहा था। रात में सुल्तानपुर की तरफ से भूसी लादकर आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक पर सवार जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र के कागजीपुरा निवासी संतोष कुमार (45) पुत्र बालादीन की मौके पर ही मौत गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज बीबी पाठक ने शव को बाहर निकलवाया। चौकी पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद चार घंटे के उपरांत मार्ग बहाल हो सका। हादसे के बाद भूसी लादकर ट्रक लेकर आया चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया और परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed