फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप के उड़े परखच्चे

बेकाबू ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप के उड़े परखच्चे

Sat, 24 Jun 2017 03:51 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:51 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप के उड़े परखच्चे
ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप के परखच्चे उड़े, चार घायल
विज्ञापन

सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात गश्त के दौरान बेकाबू ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप के परखच्चे उड़ गए। इससे जीप में सवार सलोन कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें से तीन पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। एसपी गौरव सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाहियों का हालचाल लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला गुरुवार की रात अपने हमराहियों के साथ रोज की भांति गश्त पर निकले थे। बताया जाता है कि यूपी 100 की एक सूचना के दौरान कोतवाल भी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम सभा बगहा मय फोर्स के साथ पहुंच गए थे, तभी सलोन से रायबरेली की तरफ तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने बगहा के निकट जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। हादसे में कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला, सिपाही विनय कुमार शुक्ला (57), जीप चालक कृष्ण नारायण (47) एवं होमगार्ड विश्वनाथ प्रसाद सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में सभी को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर कृष्ण नारायण, सिपाही विनय का हाथ फ्रैक्चरहो गया है, जबकि होमगार्ड बीपी सिंह की कमर की हड्डी टूट गई है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। हादसे के बाद दुर्घटना करके भाग रहे ट्रक को भदोखर पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया है। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed