फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   योग दिवस पर जुटे हजारों लोग

योग दिवस पर जुटे हजारों लोग

Wed, 21 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर जुटे हजारों लोग
बारिश भी नहीं रोक सकी योग का उत्साह
विज्ञापन

सबहेड -शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह रही योगाभ्यास की धूम
विद्यार्थियों के साथ प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि व अफसरों ने किया योग
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को सुबह हुई हल्की बारिश से भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जिले में सबसे बड़ा कार्यक्रम शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। जहां जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों, अफसरों-कर्मियों, तमाम संगठनों समेत भारी संख्या में स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शहर से देहात तक योगाभ्यास की धूम रही। हर तरफ योग के प्रति सैलाब उमड़ता दिखा। जिलेभर में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास कराया। कहीं पर हंसी के ठहाके गूंज रहे थे तो कहीं पर दाएं और फिर बांए मुड़ने का इशारा किया जा रहा था। सबका मकसद, उद्देश्य और संकल्प एक था सेहत मंद रहना और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आरोग्य भारती, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि, गायत्री परिवार, कई सामाजिक तथा सांस्कृतिक संगठनों एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुए योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लोगों को योग के लिए प्रेरित किया। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राज किशोर, प्रभारी मंत्री एवं डीएम अभय सिंह ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। इन सभी लोगों ने योग को दैनिक जीवन का अंग बनाने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सीडीओ देवेंद्र पांडेय, सरेनी से भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सलोन से विधायक दल बहादुर कोरी ने भी योग में हिस्सा लिया। बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने शिविर में शिरकत नहीं की।
विज्ञापन

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रवि प्रताप सिंह ने सुबह ठीक छह बजे प्रार्थना से योग शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने जनसमूह को ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, कपालभाति व प्राणायाम समेत दो दर्जन से ज्यादा विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। 45 मिनट के इस शिविर में कई बार बूंदाबांदी हुई, लेकिन कोई अपनी जगह से नहीं हिला। ओम शांति-शांति-शांति और वंदेमातरम के उद्घोष से शिविर का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
आयोजन समिति ने योग शिविर में सक्रिय भूमिका निभाने पर महामंडलेश्वर देवेन्द्रानंद गिरि, डॉ. रवि प्रताप सिंह, योगाचार्य श्याम लाल शास्त्री, रामभोले शुक्ल, ब्रह्मकुमारी गार्गी ज्योति, रत्नेश्वर सिंह, दिव्य दीप्ति शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर शुक्ल, डॉ. विश्राम, एमपी पाल आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अविनाश सिंह एवं सूरज शुक्ल ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रतोषजी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, डॉ. राजीव सिंह, राहुल सिंह, डॉ. अनुभव श्याम, डॉ. प्रशांत आदि का कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान रहा।

इनसेट
...और रात एक बजे लखनऊ गए स्काउट-गाइड
योग दिवस पर स्काउट-गाइड के साथ रोवर्स-रेंजर्स को लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन वहां से मना कर दिया तो इन सभी को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हिस्सा लेने के लिए तैयार किया गया। अचानक मंगलवार मध्य रात 12 बजे लखनऊ से फोन आया कि इन बच्चों को लखनऊ में मोदी जी के कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि बच्चों को एकत्र कर रात एक बजे दो बसों से 80 बच्चों व शिक्षकों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed