{"_id":"5b0d95c74f1c1bf86e8b5372","slug":"111527616967-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान दो दोस्त गंगा नदी में डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान के दौरान दो दोस्त गंगा नदी में डूबे, एक की मौत
Updated Tue, 29 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान के दौरान दो दोस्त डूबे, एक की मौत
डलमऊ (रायबरेली)। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर मंगलवार को नहाते समय दो दोस्त गंगा नदी में डूब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी को गोताखोरों ने किसी तरह बचा लिया। मृतक अमेठी जिले का रहने वाला था। बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
अमेठी जिले के वरदान का पुरवा मछली अब्दुल्ला शुकुल बाजार निवासी अमित यादव (30) गांव के ही अपने दोस्त कृष्णलाल मौर्य (29) के साथ गंगा स्नान के लिए डलमऊ आया था।
मंगलवार को रानी शिवाला घाट में नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। इस दौरान दोनों डूबने लगे। चीख पुकार पर घाट पर तैनात गोताखोरों और नागरिकों ने कृष्णलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अमित पानी में डूब चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने गोताखोर के माध्यम से अमित को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे अमित के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि अमित गांव के ही कृष्णलाल के साथ बाइक से डलमऊ स्नान करने आया था।
उसे क्या पता था कि अब वह लौटकर घर नहीं आएगा। कोतवाली प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि गंगा नदी में डूबने से हादसा हुआ।