फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खुलेआसमान के नीचे रात बिताने वालों को मिलेगा बसेरा

खुलेआसमान के नीचे रात बिताने वालों को मिलेगा बसेरा

Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खुलेआसमान के नीचे रात बिताने वालों को मिलेगा बसेरा
बन रहे तीन अस्थायी रैन बसेरे
विज्ञापन

रायबरेली। ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वालों और मुसाफिरों के लिए यह खबर खुश करने वाली है। अब इन्हें रात बिताने के लिए शहर में बसेरा मिलेगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से अस्थायी रूप से तीन रैन बसेरे बनवाए जाएंगे। इसमें एक अस्थायी रैन बसेरा बनवा दिया गया है। इन रैन बसेरों में रजाई और गद्दे की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पुराने पांच एवं खस्ताहाल रैन बसेरों का कायाकल्प करके रजाई और गद्दा रखवाया जाएगा। इन रैन बसेरों की रंगाई-पुताई कराई जा रही है।पालिका अफसरों का मानना है कि कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। इससे उन्हें ठंड से राहत मिलेगी।

यहां पर रहने को मिलेंगे अस्थायी रैन बसेरा
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और मंडी समिति में अस्थायी रूप से रैन बसेरा बनाए जाएंगे। ये ऐसे स्थान हैं, जहां पर मुसाफिरों का बड़ी संख्या में आना जाना रहता है। रिक्शे वालों के साथ यहां शहर मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं। रेलवे स्टेशन पर तंबू लगाकर अस्थायी रैन बसेरा बनवा दिया गया है। यहां पर रजाई, गद्दे की व्यवस्था की गई है। अन्य दो स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुराने रैन बसेरों का किया जा रहा कायाकल्प
शहर में जिला अस्पताल से डीएम आवास जाने वाले रोड पर दो, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के पास एक, जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने एक, जीआईसी के पास एक स्थायी रूप से रैन बसेरे बनवाए गए हैं। देखरेख के अभाव से ये रैन बसेरों की स्थिति खस्ताहाल है। गंदगी फैली है। इसलिए यहां पर लोगों का रात बिताना मुश्किल था। अब पालिका की ओर से इन रैन बसेरों की साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। जल्द इनको नए तरीके से संवार दिया जाएगा, ताकि यहां पर लोग रात गुजार सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर निर्धारण अधिकारी करेंगे देखरेख
अस्थायी रूप से बनने वाले रैन बसेरों की देखरेख की जिम्मेदारी कर निर्धारण अधिकारी आशीष श्रीवास्तव सौंपी गई है। उनके साथ पालिका कर्मी सुनील, प्रदीप सिंह भी सहयोग करेंगे। अस्थायी रूप से रैन बसेरा उन स्थानों पर होंगे, जहां पर हर दिन भारी तादाद में लोगों का आना जाना रहता है। रात के वक्त घर न पहुंच पाने पर यात्रियों को स्टेशन पर ठंड से ठिठुरते हुए रहना पड़ता है। पर अब ऐसा नहीं होगा।


गरीबों को सर्दी से बचाने का प्रयास : ईओ
नगर पालिका के ईओ मुशीर अहमद का कहना है कि लोगों को सर्दी से बचाने के लिए तीन स्थानों पर अस्थायी रूप से रैन बसेरा बनवाए जाएंगे। इसमें रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरा बनवा दिया गया है। रजाई, गद्दा भी मुहैया करा दिया गया है। खस्ताहाल पुराने रैन बसेरों को भी ठीक किया जा रहा है। साथ ही सर्दी से लोगों को बचाने के लिए शहर में अलाव भी जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed