फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   परिषदीय स्कूलों में तीन दिन होगी परीक्षा

परिषदीय स्कूलों में तीन दिन होगी परीक्षा

Sat, 23 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में तीन दिन होगी परीक्षा
कक्षा एक से आठ तक द्वितीय सत्र परीक्षा कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन

रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में सत्र परीक्षा (द्वितीय) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। छात्रों के सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के लिए 27, 28 और 29 दिसंबर को दो पालियों सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके शुक्ला ने शुक्रवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया। बीएसए के मुताबिक लगभग 2500 स्कूलों में तकरीबन ढाई लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे।
तय परीक्षा कार्यक्रम के तहत कक्षा एक के लिए 27 दिसंबर को हिंदी मौखिक, 28 दिसंबर को गणित मौखिक और 29 दिसंबर को अंग्रेजी मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो के लिए 27 को प्रथम पाली में हिंदी लिखित, द्वितीय पाली में हिंदी मौखिक, 28 को प्रथम पली में गणित लिखित, द्वितीय पाली में गणित मौखिक, 29 को प्रथम पाली में अंग्रेजी लिखित, द्वितीय पाली में अंग्रेजी मौखिक, कक्षा तीन के लिए 27 को प्रथम पाली में हिंदी लिखित एवं मौखिक, द्वितीय पाली में संस्कृत व उर्दू की लिखित व मौखिक, 28 को प्रथम पाली में गणित लिखित व मौखिक, द्वितीय पाली में अंग्रेजी लिखित व मौखिक, 29 को प्रथम पाली में हमारा परिवेश लिखित, द्वितीय पाली में हमारा परिवेश मौखिक, कक्षा चार के लिए 27 को प्रथम पाली में हिन्दी लिखिक एवं मौखिक, द्वितीय पाली में संस्कृत व उर्दू की लिखित व मौखिक, 28 को प्रथम पाली में गणित लिखित व मौखिक, द्वितीय पाली में अंग्रेजी लिखित व मौखिक, 29 को प्रथम पाली में हमारा परिवेश लिखित व मौखिक, द्वितीय पाली में विज्ञान लिखित व मौखिक की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा पांच के लिए 27 को प्रथम पाली में हिंदी लिखित व मौखिक, द्वितीय पाली में संस्कृत व उर्दू की लिखित व मौखिक, 28 को प्रथम पाली में गणित लिखित व मौखिक, द्वितीय पाली में अंग्रेजी लिखित व मौखिक, 29 को हमारा परिवेश लिखित व मौखिक, द्वितीय पाली में विज्ञान लिखित व मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह, सात और आठ के लिए 27 को प्रथम पाली में हिंदी, द्वितीय पाली में संस्कृत व उर्दू, 28 को प्रथम पाली में विज्ञान, द्वितीय पाली में अंग्रेजी, 29 को प्रथम पाली में गणित, द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान व पर्यावरणीय अध्ययन की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश
बीएसए एसके शुक्ला ने बताया कि समय सारिणी के अनुसार सत्र परीक्षा (द्वितीय) कराई जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित अनुश्रवण करते हुए समीक्षात्मक कार्यवाही से अवगत कराएंगे। सभी विषयों की मौखिक परीक्षा प्रधानाध्यापक के निर्देशन में ली जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में कार्यानुभव, पर्यावरण, कला/संगीत, शारीरिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तक कला, संबंधित कला, चित्रकला/संगीत तथा कृषि/गृहशिल्प की परीक्षाएं विद्यालय अपने स्तर से कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed