{"_id":"5a380d834f1c1b96368b559c","slug":"111513622915-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले भी हेलमेट लगाकर चलाएं वाहन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाले भी हेलमेट लगाकर चलाएं वाहन: डीएम
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वाले भी हेलमेट लगाकर चलाएं वाहन : डीएम
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने सड़क सुरक्षा की समीक्षा सोमवार को बचत भवन सभागर में की। डीएम ने कहा कि सभी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस के लोग भी हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाएं। डीएम ने कहा कि स्कूलों में बच्चों हेतु चलने वाले वाहन मानक के अनुरूप हों। इसके लिए डीएम ने एआरटीओ को स्कूलों में लगी बसों को चेक करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्कूलों की बसें पीले ही रंग की हों। इसके अलावा अन्य रंग की बसों से बच्चों को स्कूलों से न लाया जाए। स्कूलों की बसों में ट्रैफिक नियमों का शत प्रतिशत पालन होना चाहिए। बच्चों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी जाए। सकूली बसों की गति 40 किमी. प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बसों में फर्स्ट एड बॉक्स अवश्य होना चाहिए। बैठक में एडीएम (प्रशासन) तिलकधारी, एएसपी शशि शेखर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, एआरटीओ संजय तिवारी के साथ ही स्कूलों के प्रबंधक उपस्थित रहे। ब्यूरो