फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   इस्लाम मुल्क से वफादारी सिखाता है-गुलाम रसूल

इस्लाम मुल्क से वफादारी सिखाता है-गुलाम रसूल

Mon, 18 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
इस्लाम मुल्क से वफादारी सिखाता है-गुलाम रसूल
‘इस्लाम मुल्क से वफादारी सिखाता’
विज्ञापन

रायबरेली। इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती गुलाम रसूल रजवी ने कहा कि मुसलमान को दीन-ए-इस्लाम के उसूलों पर चलने का हुक्म अल्लाह ने दिया है। इस्लाम के उसूल मतलब कुरआन और पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.) साहब के बताये गए रास्ते हैं। वह जवाहर विहार कॉलोनी में शनिवार रात आयोजित जलसा ईद मिलादुन्नबी (स.अ.) में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति और मुल्कपरस्ती क्या होती है, किसी को बताने की जरूरत नहीं है। अल्लाह ने फरमाया है- जिस मुल्क में रह रहे हो, उस मुल्क के प्रति वफादारी और मोहब्बत बहुत जरूरी है। मुसलमान अगर कोई भी ऐसा काम करते हैं, जो मुल्क के लिए सही नहीं हो, वह काम इस्लाम से दूर कर देता है, क्योंकि मुल्क से वफादारी करना इस्लाम सिखाता ही नहीं, बल्कि कहता है कि उससे मोहब्बत तुम्हारे ईमान का हिस्सा है।
विज्ञापन

मुफ्ती रजवी ने कुरान और हदीस का हवाला देते हुए कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने सबसे अपने मुल्क से मोहब्बत और वफादारी का हुक्म दिया है। शायर शिवबहादुर सिंह दिलबर, एजाज सिद्दीकी, कारी मोहम्मद शमीम ने नात पाक पेश की। हाफिज रियाज अहमद, हाफिज नईमुल हक ने भी संबोधित किया। रजी अहमद सिद्दीकी ने संचालन किया। इस मौके पर रोहित पांडेय, दीपू सिंह, डॉ. प्रदीप किशोर वर्मा, देशराज सिंह, मो. शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed