फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अध्यक्ष के आठ व सदस्य के 38 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

अध्यक्ष के आठ व सदस्य के 38 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के आठ व सदस्य के 38 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
अध्यक्ष के आठ व सदस्य के 38 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। तहसील परिसर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के छठवें दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों और सदस्य पद के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से उम्मीवारी का दावा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता केसी गुप्ता ने पर्चा भरा। कांग्रेस से अनूप बाजपेयी, आम आदमी पार्टी से सरला शुक्ला ने नामांकन किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अनिल गुप्ता, गुलाबचंद्र गुप्ता, मिश्रीलाल, अशोक कुमार व निर्लेश सिंह ने पर्चा भरा। सदस्य पद के 12 लोगों ने राजनीतिक पार्टियों तो 26 ने निर्दलीय उम्मीदवार के लिए नामांकन किया। गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए एक व सदस्य पद के लिए दो पर्चे बिके।


भाजपा से केसी गुप्ता के नामांकन पर गरमाया माहौल
लालगंज। भाजपा ने लालगंज नगर पंचायत के लिए उम्मीदवार परिवर्तित करने का एलान तो कर दिया लेकिन गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया जब अचानक पहले से उम्मीदवार घोषित हो चुके केसी गुप्ता ने करीब 11.30 बजे भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन क र दिया। आरओ अजय कुमार ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार के रूप में केसी गुप्ता ने नामांकन किया है। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि संशोधित सूची जिलाधिकारी और एसडीएम को भेज दी गई है। संशोधित सूची के उम्मीदवार को भाजपा का सिंबल एलाट होगा। लालगंज में नागेंद्र गुप्ता ही भाजपा उम्मीवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed