{"_id":"5a03544f4f1c1bd7538bc220","slug":"111510167631-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस ने पते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस ने पते
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस ने पत्ते
खोले, नगर पालिका रायबरेली से पूर्णिमा प्रत्याशी
रायबरेली। आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर बुधवार देर रात अपने पत्तेे खोल दिए हैं। नगर पालिका परिषद रायबरेली से पूर्णिमा श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया गया है। पुराने व दिग्गज कांग्रेसियों को इस निर्णय से करारा झटका लगा है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय शंकर अग्निहोत्री ने बुधवार रात करीब 10.40 बजे फोन पर बताया कि नगर पालिका रायबरेली से पूर्णिमा श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है। इसको लेकर काफी दिनदिनों से गहमागहमी चल रही थी। पूर्णिमा का नाम सदर विधायक ने पहले से ही घोषित कर रखा है, जिस पर हाईकमान के इशारे पर संगठन की मोहर लग गई है। इसी तरह वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील श्रीवास्तव को नगर पंचायत डलमऊ, लालगंज से अनूप पांडेय, ऊंचाहार से कृष्णचंद जायसवाल, बछरावां से बरातीलाल और परशदेपुर नगर पंचायत से अब्दुल कय्यूम को कांग्रेस से टिकट दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत महराजगंज, सलोन और नसीराबाद के उम्मीदवारों का नाम गुरुवार को घोषित किए जाएंगे।