{"_id":"5b7320c342c7921b721ce2b9","slug":"101534271683-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जश्न के आजादी के रंग में हर कोई रंगा दिखा। तिरंगे से सजी इमारतें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की खुशियां बयां कर रहीं थीं।
बड़े से लेकर छोटे बच्चे भी झंडा, बैनर और टोपी खरीदारी करने को आतुर दिखे। शाम होते ही सरकारी इमारतें व अन्य प्रतिष्ठान बिजली की झालरों की रोशनी से नहा उठे।
मंगलवार से ही लोगों में आजादी का जुनून सिर चढ़कर बोला। कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी सुजाता सिंह पुलिस लाइंस में झंडारोहण फहराएंगी। कलेक्ट्र्रेट के साथ पुलिस लाइंस, सभी तहसीलों में बुधवार की सुबह आठ बजे झंडारोहण किया जाएगा।
शहर के सब्जी मंडी, सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड पर झंडा, बैनर, स्टीकर की दुकानें सजी रही।
सुपर मार्केट के दुकानदार सत्येश गौतम ने बताया कि सुबह से ही झंडे, बैनर, स्टीकर खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया। झंडा, बैनर, टोपी, स्टीकर खरीदने में स्कूली छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संबंधित क्षेत्र के सीओ व एसओ को क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट व पुलिस कार्यालय समेत अन्य दफ्तरों के अलावा शहर के कई होटलों, भवनों को झालरों से सजाया गया है। देर शाम लाइटिंग होते ही भवन दूधिया रोशनी से जगमग हो उठे।