फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10,000 devotees to participate in the Kalash Yatra; flowers to be showered from a helicopter

Raebareli News: कलश यात्रा में शामिल होंगे 10 हजार भक्त, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

Sun, 06 Sep 2026 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
10,000 devotees to participate in the Kalash Yatra; flowers to be showered from a helicopter
ऊंचाहार क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय। स्रोत
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चरड़ई में टोल के पास 11 सितंबर से शुरू होने वाली विशाल शिव पुराण कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 सितंबर को निकलने वाली कलश यात्रा में 10 हजार भक्त शामिल होंगे। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी होगी। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) कथा सुनाएंगे। खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शनिवार को कथा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर स्थित आवास पर पत्रकारों को शिव पुराण कथा के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे ऊंचाहार क्षेत्र, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शिव महापुराण कथा समिति और हजारों श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। 10 सितंबर को 10 हजार श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होंगी। रामचंदपुर मैदान से कलश यात्रा निकलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी हो सकती है। कथा स्थल पर पांच लाख भक्ताें के बैठकर कथा सुनने की व्यवस्था की गई है। करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था पर काम चल रहा है। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, अस्थायी चिकित्सालय आदि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed