{"_id":"8bbd326e-a6c7-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"public-punished-so-mulayam-no-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनता ने सजा दी, इसलिए मुलायम को नहीं भेजा जेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता ने सजा दी, इसलिए मुलायम को नहीं भेजा जेल'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के खिलाफ बसपा सुप्रीमो मायावती के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। मायावती ने कहा कि 2007 में बसपा के सत्ता में आने पर हमने मुलायम सिंह यादव को इसलिए जेल नहीं भेजा क्योंकि विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को करारी शिकस्त दी और बीएसपी को पूर्ण बहुमत दिया।
विज्ञापन
तब पार्टी के लोगों ने सलाह दी कि जनता की अदालत ने मुलायम सिंह को भारी सजा दे दी है ऐसे में अन्य कोई कार्रवाई की जरूरत नहीं। उन्होंने पार्टी के लोगों की बात मानकर कोई एक्शन नहीं लिया और वह जेल जाने से बच गए।
विज्ञापन
सपाइयों को गुंडा नहीं पसंद तो दहशतगर्द कहूंगी: माया
विज्ञापन
रामपुर की सांसद जयाप्रदा की ओर से अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ बीएसपी से मदद मांगे जाने के सवाल पर मायावती ने कहा कि इस प्रकार की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिए मिल रही है।
इसमें अगर सच्चाई है तो ऐसी बातों के संबंध में वह पार्टी के वरिष्ठ लोगों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला करेंगी। वह जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगी।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी पार्टी की ओर से सेक्यूलर कहे जाने पर मायावती की प्रतिक्रिया पूछी गई तो बसपा अध्यक्ष ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी को रत्ती भर भी सेक्यूलर नहीं मानती हैं।
माया को न संविधान का ज्ञान और न शब्दों का : सपा
सपा ने फिर बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को यहां कहा कि बसपा अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में जो कुछ कहा, उससे साबित हो गया है कि उन्हें न तो संविधान का ज्ञान है और न शब्दों का अर्थ पता है। इसलिए जो मन में आ रहा है, वह बोल रही हैं।
सपा के लिए बेलगाम और दहशतगर्द जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर मायावती भूल गईं कि उन्होंने अपने शासन में जलाने वाले आरोपियों, अपहरण करने वाले और महिलाओं की इज्जत लूटने के आरोपियों का मसीहा बताया था।
चौधरी ने कहा कि मायावती बात-बात में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही हैं। उन्हें ऐसी मांग करने के पहले इसकी भी जानकारी कर लेनी चाहिए कि राष्ट्रपति शासन इस तरह नहीं लगा दिया जाता।
सपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया था कि भ्रष्टाचारियों, गरीबों और महिलाओं का अपमान करने वालों तथा गुंडई करनेवालों की जगह जेल में होगी। पूर्व मुख्यमंत्री को भलीभांति मालूम है कि सपा राज में प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।