{"_id":"6abd770ed9a699a1b9009bde","slug":"youth-dies-after-drowning-in-duar-nala-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-178950-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुअर नाले में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुअर नाले में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रेमराज का पुरवा सहिजनी में बुधवार की सुबह युवक की दुअर नाले में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराज का पुरवा सहिजनी निवासी दीपक सरोज (20) को मिर्गी की बीमारी थी। पिता संजय पेंटिंग का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब छह बजे युवक खेत की तरफ गया था। दुअर नाले के समीप शौच के दौरान अचानक चक्कर आने से वह नाले में गिर गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए।
खोजबीन को निकले परिजनों ने शव को नाले में उतराता देख रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में बड़ा था। सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने मृतक को मिर्गी रोगी बताया है।