फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man was beaten to death by aerial firing, commotion

Pratapgarh News: हवाई फायरिंग कर युवक की सरेराह पिटाई, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Young man was beaten to death by aerial firing, commotion
शहर के बेगमवार्ड में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी, डंडे चलने लगे। एक पक्ष ने हवाई फायरिंग करते हुए दूसरे पक्ष के एक युवक को दौड़ा लिया। मारपीट का मामला बेगमवार्ड चौराहे तक पहुंच गया। युवक को दबोच कर दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पीट दिया। हालांकि युवक ने भागकर अपनी जान बचा ली। हमलावर हुए लोगों में दो युवक हिस्ट्रीशीटर हैं। जबकि जान बचाकर भागने वाले युवक को पहले भी पैर में गोली मारी जा चुकी है। दूसरी बार युवक पर हमला किया गया है। मंगलवार की देर रात तक हंगामा चलता रहा। शराब की नशे में युवक शोर मचाते हुए हंगामा करते रहे। हमलावरों के हंगामे से इलाके में दहशत व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 मामले को शांत नहीं करा सकी। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि एक पक्ष के लोगों ने शराब की नशे में दूसरे पक्ष के युवक को गाली दे दी थी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। हवाई फायरिंग की बात गलत है। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed