{"_id":"6ad261ff905a8cd94f03ace6","slug":"young-man-struck-by-a-vehicle-while-celebrating-a-friends-birthday-dies-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-180338-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दोस्त का जन्मदिन मनाते समय वाहन की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दोस्त का जन्मदिन मनाते समय वाहन की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार की रात जन्मदिन मना रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेसुध हैं। घर में मातम छा गया है।
कुंडा कस्बा निवासी पप्पू केसरवानी का 24 वर्षीय बेटा हरिओम केसरवानी बृहस्पतिवार की रात दोस्त का जन्मदिन मना रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास एक विद्यालय के समीप था। पटाखा जलाते समय उसका हाथ जल गया। दर्द से घबराकर हरिओम राजमार्ग की तरफ भागा। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।
दोस्त उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। हरिओम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि हरिओम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। वाहन चालक को तलाश जा रहा है।