{"_id":"659b0b00d45719c90a0a1ba4","slug":"young-man-found-hanging-from-a-tree-case-of-murder-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-10415-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, हत्या का मुकदमा
Mon, 08 Jan 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया गुटखा लदा वाहन। संवाद
जगदीशपुर नई बाजार रहवई के सतीश शुक्ला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई नितीश शुक्ला उर्फ सचिन को दो जनवरी को कई लोग बुलाकर साथ ले गए और उसे गांव के बगल आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटकाकर मार डाला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रवि सरोज और चार अज्ञात पर युवक की हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
ढाई लाख का गुटखा लादकर ले जा रहे वाहन को जीएसटी टीम ने पकड़ा
बाघराय थाना क्षेत्र के सोनू गौतम और रोहित मिश्र रविवार को प्रयागराज के लाल गोपालगंज से अप्पे गाड़ी पर लगभग ढाई लाख का गुटखा लादकर बाघराय जा रहे थे। उसी समय जीएसटी विभाग के सीटीओ फिरोज अपनी टीम के साथ पहुंचे और उसे रोककर गाड़ी पर लदे गुटखा का बिल देखने लगे। कागजात न मिलने उसे वाहन समेत कुंडा कोतवाली लाए और वाहन को सीज कर कुंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पानी टंकी बना रही कंपनी का जेनरेटर, कटिंग मशीन चोरी
बाघराय के काशीपुर डुबकी गांव में पानी की टंकी बना रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी सुधीर कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी साइट से चार जनवरी को जेनरेटर और कटिंग मशीन चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
खेत में पानी लगाने के विवाद में महिला को पीटा
हथिगवां के बिहरिया के अलदहिन सरोज ने आरोप लगाया कि उसने गेहूं की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की थी, लेकिन उसके गांव के एक लोग ने पहुंचकर उसका पानी बांध दिया तथा जातिसूचक गालियां देते हुए मार पीट की। पुलिस ने मोहम्मद मुज्जफर पर गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया।
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में सात घायल
अलग अलग थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने मारपीट दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। हथिगवां के डीहा निवासी तारा सरोज (60), मस्तापुर कैंबा निवासी खुशबु (22) और विजय यादव (25) घायल हो गए। वही कुंडा के मौली निवासी राहुल मौर्य (16), मो. रेहान खान (16) और पिंगरी के भैयाराम विश्वकर्मा (55), प्रमोद विश्वकर्मा (30) भी मारपीट में घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया और मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी।
दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के लोसनापुर के अभय सरोज पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। दुष्कर्म की घटना के बाद से आरोपी फरार है। रविवार को एसआई सचिन पटेल ने आरोपी अभय को लोसनापुर ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया।