{"_id":"6ace6dbe68a4d32b820ae4a7","slug":"worship-of-goddess-chandraghanta-on-the-third-day-of-navaratri-echoes-of-devotional-chants-fill-the-air-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-180014-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नवरात्र के तीसरे मां चंद्रघंटा की आराधना, जयकारे की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नवरात्र के तीसरे मां चंद्रघंटा की आराधना, जयकारे की गूंज
विज्ञापन
नवरात्र के तीसरे दिन मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद
नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां चंद्रघंटा के दर्शन पूजन के लिए देवी धाम में भक्तों की कतार लगी रही। मां बेल्हा देवी धाम, रानीगंज के मां वाराही देवी, धाम सड़वा चंद्रिका में स्थित मां चंद्रिका देवी धाम सहित पौराणिक देवी धामों में भक्तों ने पूजा की।
मां बेल्हा देवी धाम में भोर में आरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। मां वाराही देवी मंदिर पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु पहुंच गए। महाआरती के बाद मातारानी के जयकारों से धाम भक्तिमय हो गया।
नारियल, चुनरी व प्रसाद अर्पित कर भक्तों ने मां वाराही देवी का दर्शन पूजन किया। आयु रक्षिणी मां वाराही के दर पर श्रद्धालुओं ने लंबी उम्र की कामना की। मंदिर में पुजारी विनय गिरि, शैलेश गिरि, दिनेश, विनोद, सूरज अश्वनी, कृपा शंकर, राम अक्षइवर, राजेंद्र गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, कटरामेदनीगंज स्थित मां प्रतापवासिनी देवी धाम में नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। कतार में लगीं महिलाएं मंगलगीत गाती नजर आईं। शाम को परिसर में गरबा नृत्य भी हुआ।
21 लाख से होगा मां भद्रकाली सरोवर का सुंदरीकरण
बाबागंज मुख्यालय पर स्थित मां भद्रकाली मंदिर के परिसर में सरोवर के सुंदरीकरण के लिए मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य अमित मिश्र ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रयास से जिला पंचायत निधि से 21 लाख की धनराशि मां भद्रकाली सरोवर के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत हुई है। जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य संकठा प्रसाद मिश्र, अरविंद कुमार शुक्ला, सत्येंद्र द्विवेदी, अविनाश मिश्र, आशुतोष पांडेय,मूलचन्द्र जायसवाल, पवन शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। संवाद
-- --