{"_id":"65834d89f326cbf6e80d1399","slug":"workshop-being-built-in-iti-with-rs-40-crores-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-9319-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आईटीआई में 40 करोड़ से बन रही कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आईटीआई में 40 करोड़ से बन रही कार्यशाला
Thu, 21 Dec 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
टाटा की ओर से आईटीआई परिसर में 40 करोड़ की लागत से प्रशिक्षण कार्यशाला का निर्माण किया जा रहा है। कार्यशाला के निर्माण होने के बाद टाटा टेक्नालॉजी के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दो वर्षीय प्रशिक्षण में रोबोटिक्स, 6 एक्सिस सीएनसी मशीन, इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आईटीआई प्रधानाचार्य बीबी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षुओं के लिए रोबोटिक्स इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। रोबोट के डिजाइन, निर्माण और उसे काम में लेना सिखाया जाएगा। रोबोटिक्स इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम का उद्देश्य ऐसे रोबोट को डिजाइन करना होगा। जो मनुष्यों की कार्य में सहायता कर सके।
प्रधानाचार्य ने बताया कि 6 एक्सिस सीएनसी (कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल) मशीन निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएनसी मशीन का उपयोग औद्योगिक क्षेत्रों के साथ प्लास्टिक, एल्यूमिनयम, लकड़ी, तांबा कई अन्य पदार्थों से बने सामानों को बनाने के काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स की मांग अधिक रहेगी। इसके निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एडवांस पेटिंग तकनीक का भी कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र 2024 में सितंबर माह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
गर्म नहीं होगी कार्यशाला
कार्यशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यशाला में गर्मी के प्रभाव को रोकने के लिए थर्मल इंसूलेशन ग्लास का प्रयोग किया जा रहा है। सूर्य की रोशनी से कार्यशाला का ऊपरी हिस्सा गर्म होगा, लेकिन उसका असर नीचे नहीं आएगा। ग्लास को कार्यशाला के ऊपरी दीवार पर लगाया जा रहा है।
23 लघु पाठ्यक्रम की व्यवस्था
कार्यशाला में छह वृहद पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी अवधि दो वर्ष होगी। एक सत्र में 300 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि 23 लघु पाठ्यक्रम का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 600 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था रहेगी।
अमेरिका से मंगाए गए हैं उपकरण
कार्यशाला में प्रशिक्षण देने के लिए उपकरण आने लगे हैं। अमेरिका से 6 एक्सिस सीएनसी मशीन, रोबोटिक्स आर्म, मास्टर कंप्यूटर आ चुका है। अन्य उपकरण भी बहुत जल्द टाटा की ओर से आईटीआई को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।