फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wonderful combination of balance and Sunday on Diwali after 45 years

45 साल बाद दीपावली पर तुलाराशि व रविवार का अदभुत संयोग

Sat, 26 Oct 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wonderful combination of balance and Sunday on Diwali after 45 years
diwali
45 साल बाद दीपावली पर तुला राशि व रविवार का अद्भुत संयोग बना है। मां महालक्ष्मी व तंत्र-मंत्र के सिद्धि के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। देवी उपासना के लिए दुर्लभ संयोग है। पूजन-अर्चन से सुख समृद्धि होगी।
विज्ञापन

आम तौर पर दीपावली चित्रा नक्षत्र में पड़ती है। इस बार पर्व पर चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश अहम है। आचार्य आलोक मिश्र ने बताया कि इस बार चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश हो जाने से दीपावली बहुत ही खास है। तुला राशि में देवी उपासना बहुत ही लाभप्रद मानी जाती है। इसके अलावा दीपावली पर रविवार का दिन भी शुभ फलकारक है।
विज्ञापन

बताया कि गोधूली बेला मेें दीपदान शुभ होता है। यह मुहूर्त सूर्यास्त 6.00 बजे से शाम 7.15 तक है। इसमें दीपदान होगा। बताया कि वृष लग्न एवं प्रदोषकाली बेला पूजन के लिए विशिष्ट मुहूर्त है। यह शाम 6.45 से 8.41 तक है। इस मुहूर्त में घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के लिए महानिशीथ काल
दीपावली पर्व पर मंत्रों की सिद्धि की जाती है। यह दिन बहुत ही अहम होता है। तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए दीपावली पर्व पर महानिशीथ काल शुभ होता है। रात 12.20 बजे से 3.27 तक यह काल है।
एक नजर मुहूर्त पर
दीपदान- गोधूलि बेला में शाम 6 बजे से 7.15 तक
विशिष्ट पूजन- वृष लग्न में शाम 6.45 से 8.41 तक
तंत्र- मंत्र सिद्धि-महानिशीथकाल सिंह लग्र में रात 12.20 से 3.27 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed