फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman sets fire after dispute with husband, dies during treatment

Pratapgarh News: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 Jul 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Woman sets fire after dispute with husband, dies during treatment
पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सांगीपुर थाना के सिंहगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय बिट्टा देवी के बुधवार की रात अपने पति जगदीश सरोज से विवाद हो गया था। विवाद के बाद नाराज पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। पत्नी को आग का गोला बना देख पति ने शोर मचाया तो परिवार के सदस्यों ने किसी तरह आग बुझायी। रात में ही परिवार के लोग उसे आननफानन सीएचसी सांगीपुर ले गए। यहो चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां सुधार नहीं होने पर परिजन महिला को प्रयागराज एसआरएन मेडिकल काॅलेज ले गए। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सांगीपुर पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed