{"_id":"658090386282531ae80ff4c9","slug":"woman-miscarries-due-to-beating-blames-police-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-9226-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिटाई होने से महिला का गर्भपात, पुलिस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिटाई होने से महिला का गर्भपात, पुलिस पर आरोप
Tue, 19 Dec 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में पति को पकडऩे आई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। चोरी के आरोपी को पकडऩे आयी अंतू पुलिस ने पत्नी तथा मां की पिटाई कर दी। इससे आरोपी की पत्नी का गर्भपात हो गया। पीडि़ता का लालगंज सीएचसी से उपचार चल रहा है। अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर पीडि़ता ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
लालगंज कोतवाली के सराय जगत निवासी अनुज वर्मा उर्फ अरविंद की चोरी के एक मामले में अंतू थाने की पुलिस को तलाश थी। बताया जाता है कि शनिवार को अंतू पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव आयी थी। परिजनों ने गिरफ्तारी का कारण पूछते हुए वारंट दिखाने को कहा तो नाराज अंतू पुलिस ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी।
आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी निर्मला देवी व मां नीता देवी को भी पुलिस ने मारापीटा और धक्का देकर गिरा दिया। इसमें आरोपी की पत्नी का गर्भपात हो गया। हालत बिगडऩे पर लालगंज सीएचसी ले जाया गया। मामले में पीडि़ता ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस बारे में अंतू प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया,आरोपी की निशानदेही पर पुलिस चोरी का पैसा तथा सामान बरामद करने उसके घर गई थी। परिजनों से मारपीट का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।