फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies due to electric shock...

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock...
बकरी चराते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विद्युत पोल में लगे स्टे वॉयर में उतरे करंट के कारण यह घटना हुई।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव निवासी विमला सोनकर 37 पत्नी अनिल सोनकर शनिवार को बकरी चराने के लिए खेत की तरफ गई हुई थी।जहां खेत के बगल में लगे विद्युत पोल के स्टे में करंट दौड़ रहा था। जिससे वह अनजान थी। अचानक बिजली आने से वह महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जानकारी होने पर परिजन किसी तरह करंट से अलग कर उसे उपचार के लिए सीएचसी संग्रामगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बच्चे है। जिसमें दो बेटी व एक बेटा है। मृतका का पति मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ सत्येंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि शव को पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed